महाराष्ट्र के सोलापुर में सड़क दुर्घटना
हादसे में 7 लोगों की मौत
कार ने भीड़ को मारी टक्कर
सीएम ने किया 5 लाख मुआवजे का ऐलान
महाराष्ट्र डेस्क: सोलापुर (Solapur Accident) में बड़ी सकड़ दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में 7 लोगों की मौत (Deceased) की सूचना मिली है वहीं, हादसे में 7 लोग घायल भी हुए हैं। सांगोले शहर (Sangole) के पास ये दुर्घटना हुई है। घायलों को अस्पताम (Hospital) में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: सेना ने किया एक आतंकी को ढेर, यूरोपीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
भीड़ को मारी टक्कर
शाम 6.46 बजे संगोले शहर के पास हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 32 तिर्थयात्रियों का एक धार्मिक जत्था कोल्हापुर (Kolhapur) से पंढरपुर जा रहा था। इस दौरान एक अनियंत्रित कार ने भीड़ को टक्कर मार दी। वरकारी, जो धार्मिक यात्रा के लिए 3 दिन पहले निकले थे दुर्घटना के शिकार हो गए हैं।
मृतकोंं में 5 महिला, एक बच्चा
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरु कर दी है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया गया है। मृतकोंं में 5 महिला और एक बच्चा शामिल है। 32 लोग तिर्थयात्रा पर थे, जिसमें से 14 लोग अनियंत्रित कार (SUV) की चपेट में आ गए हैं। और 7 लोगों की मौत गई।
मृत वारकरी बांधवांच्या नातेवाईक आणि आप्तेष्टांच्या दुःखात आम्ही सहभागी आहोत. मृतांच्या कुटुंबीयांना प्रत्येकी पाच लाख रुपयांची मदत घोषित करण्यात आली असून जखमी वारकरी बांधवांना तातडीने योग्य ते उपचार देण्याचे निर्देश प्रशासनाला दिले आहेत.
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) October 31, 2022
ये भी पढ़ें: व्हाट्सऐप के बाद अब इंस्टा डाउन, अकाउंट एक्सेस करने हो रही दिक्कत
5-5 लाख रुपये मुआवजा का ऐलान
हादसे पर सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने सीएम शिंदे ने मृतकों के परिजनों 5-5 लाख रुपये मुआवजा (Ex-Gratia) देने का ऐलान किया है।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 