देश में अब कड़ाके की ठंड पड़नी हुई शुरू
राजधानी पटना के तापमान में सामान्य से चार डिग्री की गिरावट दर्ज
प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का पूर्वानुमान
बिहार डेस्क: देश में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। तो वहीं ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते लोग अब बेवजह बाहर निकलने से बचने लगे हैं। हालांकि दिन में लोगों को धूप मिल रही है जो राहत भरी है। पहाड़ी व बर्फीली इलाकों से आ रही सर्द पछुआ हवा के प्रभाव के कारण लगातार तापमान में गिरावट हो रही है।
छाया रहेगा मध्यम स्तर का कोहरा
रविवार को राजधानी पटना के तापमान में सामान्य से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो 6.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के एक या दो जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।
प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का पूर्वानुमान
बताया जाता है कि प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। इनमें औरंगाबाद, अरवल, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, पटना, गया, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा और नवादा शामिल हैं। मौसम विभाग पटना (की ओर से जानकारी दी गई है कि सतह से एक किमी ऊपर पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बने होने से एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र समुद्रतल से 1.5 किमी तक बना है।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 