धनवान योग: हस्तरेखा विज्ञान वह विज्ञान है जहां हमारे हाथों की लकीरों को देखकर हमारे भविष्य के बारे में जानकारी दी जाती के। सभी की हाथों में रेखाएं होती है, कुछ विशेष चिन्ह होते है। और कुछ चिन्ह धन सम्बंधित होते है जो बताते है कि हमारी आर्थिक स्थिति कैसी होगी।
यह रेखाएं दर्शाती है आपके धनवान होने के लक्षण :
• शुक्र पर्वत सदैव आपके भौतिक सुखों को दर्शाता है। वहीं हथेली में दिखने वाला सूर्य पर्वत आपकी प्रसिद्धि के बारै में बतलाता है। गुरु पर्वत के अनुसार हम नेतृत्व क्षमता का ज्ञात करते है।
यदि आपकी हथेली में यह तीनों पर्वत काफी अच्छी स्थिति में है तो आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आपको धनवान बनने से कोई नही रोक सकता।
यह भी पढ़े, दक्षिण दिशा में इन 6 चीजों को रखने से घर में छा सकती है कंगाली
• यदि आपकी हथेली में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा व भाग्य रेखा इस तरह मिलती हो की जिस वजह से अंग्रेजी का ‘M’ निशान बन रहा हो तो वह व्यक्ति 35 से 55 वर्ष की उम्र के बीच बहुत धन कमाता है। वहीं यह लोग विवाह के बाद भी काफी धन अर्जित करते है। और यह लोग बिजनेस व व्यापार में भी काफी धन कमाते है।
• हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है कि कुछ लोगों की हथेली में धन की स्थिति भाग्य रेखा से भी ज्ञात की जा सकती है। यदि आपके हथेली में कोई सीधी रेखा मणिबंध से निकल कर शनि पर्वत तक पहुंच जाती है तो इस तरह के व्यक्ति को जीवन मे अचानक ही धन की प्राप्ति हो सकती है। इस तरह को लोगों को भाग्य का इतना साथ होता है कि ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नही होती।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 