15 मई से 15 जून तक सूर्य व बुध युति का खास संयोग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार जब यह दो ग्रह आपस में मिलते है तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। बुध पहले से ही वृषभ राशि में विराजमान हैं अब सूर्य भी इस राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। दोनों ग्रहों की युति अत्यंत ही शुभ मानी जाती है। वैदिक ज्योतिष में जहां सूर्य को आत्मा, पिता, सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी का कारक माना जाता है। बुध को बुद्धि, व्यापार व ज्ञान का कारक माना जाता है। यदि कुंडली मे इन दोनों ग्रह की युति हो तो व्यक्ति काफी भाग्यशाली माना जाता है।
जानिए इस युति से किन 3 राशि वालों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
यह भी पढ़े, भाग्यशाली होती है इन 4 राशि की बहुएं , लक्ष्मी का रूप बन कर आती है ससुराल में
कर्क राशि:
आर्थिक रूप से यह अवधि अनुकूल रहने वाली है। आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते है। बिजनेस में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आपको नए ग्राहक मिल सकते है। विदेश में नौकरी मिलने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा।
सिंह राशि:
निवेश करने जा रहे है तो यह अवधि शानदार रहने वाली है। करियर में लाभ प्राप्त करने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है। नौकरी में पदोन्नति सम्भव है। सैलरी बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा चलेगा। इस दौरान आपको काफी बुलंदियां मिल सकती है।
मकर राशि:
छात्रों के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलेगा। काम मे अच्छे मौके मिल सकते है। अपनी रुचि के काम में आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी बदलना चाहते हैं तो समय आपके लिए शानदार साबित होगा। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 