बुद्ध पूर्णिमा
वैशाख पूर्णिमा पर वर्ष का पहला चन्द्रग्रहण होने जा रहा है। लेकिन यह भारत मे नहीं दिखेगा। खगोलीय नजारे खास रह सकते है। देश में चन्द्रग्रहण ना दिखने के कारण इसका सूतक काल नहीं माना जायेगा। सुबह 6.16 बजे तक वरियान योग रहेगा। इसके बाद 16 मई की सुबह से दोपहर करीब 2.30 बजे तक परिघा योग भी रहेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक वक्र योग में किए गए सभी शुभ कार्य पूर्ण होते हैं, वहीं परिघ योग में शत्रु के विरुद्ध किए गए सभी उपाय कारगर होते हैं।
यह भी पढ़े, सूर्य-बुध युति से बनने जा रहा बुधादित्य राजयोग, यह राशि वालों का खुलेगा भाग्य
वर्ष का प्रथम चंद्रग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के कई हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा। इस वर्ष भारत में यह चंद्रग्रहण नजर नहीं आएगा, यही वजह है कि देश में सूतककाल नहीं माना जायेगा। बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान के बाद दान-पुण्य करना पुण्यकारी होता है।
शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मई 15 को रात 12:45 बजे से
पूर्णिमा तिथि समाप्त – मई 16 को सुबह 09:43 बजे
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 