घोड़े की नाल के टोटके
ज्यादातर लोगों की इच्छा यह होती है कि उनके घर में सुख हो, शांति हो व आर्थिक स्थिति मजबूत हो। इसी वजह से वे कई सारे उपाय करते है लेकिन हम आपको एक ऐसा उपाय बताएंगे जिसके वजह से आपके घर मे सुख समृद्धि आ सकती है। यदि घोड़े की नाल को अपने घर में लगाया जाए तो इससे ना केवल सुख शांति का वास होता है बल्कि घोड़े की नाल धन की कमी को भी दूर कर सकती है. अब सवाल यह है कि घोड़े की नाल कैसे लगाएं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने घर पर घोड़े की नाल कैसे लगा सकते हैं और किस दिशा में लगा सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…
यह भी पढ़े, शुक्र प्रदोष व्रत के दिन हो गया रहा इस योग का निर्माण, जानें पूजा विधि व शुभ मुहूर्त
कैसे लगाएं घोड़े की नाल:
आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें तथा स्नान करने के बाद घोड़े की नाम को गंगाजल से धोएं। उसके बाद जब घोड़े की नाल गीली हो जाए तो भगवान सूर्य की किरणों से घोड़े की नाल को सुखाएं. जब तक घोड़े की नाल सुख नहीं जाती तब तक भगवान सूर्य की किरणें घोड़े की नाल को दिखाएं.
घोड़े की नाल को घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा भर जाएगी। अब उसके बाद घोड़े की नाल को मंदिर में ले जाकर माता लक्ष्मी के सामने रख दें. उसके बाद सबसे पहले कुमकुम और चावल से माता लक्ष्मी की पूजा करें और उसके बाद घोड़े की नाल की. अब माता लक्ष्मी की आरती करें।
किस दिशा में लगाएं घोड़े की नाल:
आरती के बाद घोड़े की नाल पर काले रंग का धागा बांधे और अपने घर के पूर्व या उत्तर दिशा में कहीं लटका दें. ऐसा करने से ना केवल आर्थिक स्थिति सुधार सकती है बल्कि सुख शांति भी घर में बनी रहेगी.
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 