अमरीका के सार्वजनिक स्थलों में आए दिन गोलीबारी और हत्या की कई घटनाएं आ रही सामने
अमेरिका के मैरीलैंड में हुई गोलीबारी
गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत, 1 घायल
हथियारों पर कोई ठोस या पुख्ता कानून ना होने के चलते अमेरिका पूरी तरह से असुरक्षित देंशों की शीर्ष सूची की ओर कदम बढ़ा रहा है। सार्वजनिक स्थलों में आए दिन गोलीबारी और हत्या की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी के मद्देनज़र हालिया मामला अमेरिका स्थित स्मिथसबर्ग के मैरीलैंड से है, जहां एक विनिर्माण संयंत्र में सामूहिक गोलीबारी की घटना के चलते तीन लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में आम नागरिकों द्वारा असलहा रखने पर कोई नियम ना होने के चलते मामूली सी बहस के नतीजतन गोलीबारी हो जाती है।
घटना को लेकर मैरीलैंड प्रशासन द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को एक निर्माण संयंत्र में हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत के साथ कंधे में गोली लगने से एक राज्य प्रशासन का सैनिक घायल हो गया है। फिलहाल, घटना के मद्देनज़र हमलावर की पहचान की जा रही है।
इसी के साथ वाशिंगटन काउंटी पुलिस कार्यालय ने घटना के मद्देनज़र सटीक जानकारी देते हुए बताया कि यह स्मिथसबर्ग स्थित एक फैक्ट्री में गोलीबारी गुरुवार दोपहर करीब 2.30 बजे आसपास हुई है।
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में साफतौर पर दर्ज किया है कि मैरीलैंड में घटित गोलीबारी की घटना में कुल 4 लोगों को गोली लगी है, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक व्यक्ति गोली लगने से जख्मी हो गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला प्रशासन और पुलिस की संज्ञान में आने तक हमलावर शख्स फरार हो गया है, पुलिस ने फिलहाल उसकी खोजबीन की जा रही है।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़