महंगाई के खिलाफ आप का प्रदर्शन
संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना
‘महंगाई से भी मारेंगे और डंडे से भी मारेंगे’
लखनऊ: देश भर में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर आज शनिवार को राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ ने धरना-प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता पहुंचीं। आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ एवं पंचायत प्रकोष्ठ का संयुक्त प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं गैस सिलेंडर के पोस्टर लेकर तेज धूप में सड़क पर बैठ गई और गंभीर आरोप लगाते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर जाएंगे सीएम योगी, बीजेपी के मिशन 2024 को देंगे धार
भाजपा की करतूत महंगाई से भी मारेंगे और डण्डे से भी मारेंगे।
आज लखनऊ में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष @NeelamYadavAAP पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष @VinayPatelAAP प्रांतीय अध्यक्ष सूरज प्रधान की अगुवाई में महँगाई के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन हुआ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। pic.twitter.com/Tldx2g1atx— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 9, 2022
विरोध प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। महिलाओं का कहना है कि यूपी पुलिस योगी सरकार के इशारों पर बोलने वालों पर अत्याचार कर रही है। लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है, जिसका विरोध करने वालों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा की करतूत महंगाई से भी मारेंगे और डंडे से भी मारेंगे। आम आदमी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलम यादव पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय पटेल प्रांतीय अध्यक्ष सूरज प्रधान की अगुवाई में लखनऊ में प्रदर्शन किया गया।
पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष @VinayPatelAAP जी का गर्दन पकड़ते दरोग़ा जी दादागिरी देखिये।@myogiadityanath जी जनता महंगाई से मर रही है।
आपकी @Uppolice हमारे कार्यकर्ताओं का गर्दन पकड़कर मारने में जुटी है।
महिला अध्यक्ष @NeelamYadavAAP के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी। pic.twitter.com/oObTQC0RHf— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 9, 2022
यूपी के प्रभारी राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा नीलम, विनय पटेल, सानिया आलोक सिंह, ललित बाल्मीकि, पंकज यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संजय सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय पटेल की गर्दन पकड़कर दरोगा दादागिरी कर रहे हैं। यूपी पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं की गर्दन पकड़कर मारने में जुटी है। आपकी पुलिस नीलम यादव महिला अध्यक्ष के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी देख सकते है।
यह भी पढ़ें: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, 18 सदस्यीय दल का किया गठन
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 