जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
जानें पंचांग के पांच अंग तिथि
आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Punchang 25 Oct 2022: 25 अक्टूबर, मंगलवार को साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा, ये भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका धार्मिक और ज्योतिषी महत्व भी माना जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण दोपहर 02.29 से शुरू होगा और शाम 06.32 पर अरब सागर पर खत्म होगा। भारत में ग्रहण का आरंभ शाम को 4.22 से होगा और सूर्यास्त के साथ ही ये समाप्त भी हो जाएगा। भारत में ग्रहण का मध्य काल यानी पिक टाइम शाम 05.28 होगा। ग्रहण का सूतक अगले दिन यानी 26 अक्टूबर, बुधवार की सुबह सूर्योदय तक रहेगा।
25 अक्टूबर का पंचांग
25 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शाम 04:18 तक रहेगी। इसके बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। मंगलवार को पहले चित्रा नक्षत्र दोपहर 02.17 तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से ध्वजा नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा इस दिन विषकुंभ और प्रीति योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:00 से शाम 04:25 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी
मंगलवार को चंद्रमा, सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
25 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
- विक्रम संवत- 2079
- मास पूर्णिमांत- कार्तिक
- पक्ष- कृष्ण
- दिन- मंगलवार
- ऋतु- शरद
- नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
- करण- नाग और किस्तुघन
- सूर्योदय – 6:32 AM
- सूर्यास्त – 5:49 PM
- चन्द्रोदय – Oct 25 6:08 AM
- चन्द्रास्त – Oct 25 5:55 PM
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 तक
25 अक्टूबर का अशुभ समय
- यम गण्ड – 9:21 AM – 10:46 AM
- कुलिक – 12:10 PM – 1:35 PM
- दुर्मुहूर्त – 08:47 AM – 09:32 AM, 10:54 PM – 11:45 PM
- वर्ज्यम् – 07:40 PM – 09:13 PM
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 