जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
जानें पंचांग के पांच अंग तिथि
आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Punchang 2022: 5 दिसंबर 2022, दिन सोमवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सोम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। सोमवार को भरणी नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को भरणी नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल शाम 08:17 से 09:37 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी
सोमवार को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस राशि में बुध पहले से ही स्थित है। शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मीनारायण नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा और राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
5 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
- विक्रम संवत- 2079
- मास पूर्णिमांत- अगहन
- पक्ष- शुक्ल
- दिन- सोमवार
- ऋतु- हेमंत
- नक्षत्र- भरणी
- करण- कौलव और तैतिल
- सूर्योदय – 6:58 AM
- सूर्यास्त – 5:36 PM
- चन्द्रोदय – Dec 05 3:41 PM
- चन्द्रास्त – Dec 06 5:05 AM
- अभिजीत मुहूर्त- 11:56 AM – 12:38 PM
5 दिसंबर का अशुभ समय
- यम गण्ड – 10:57 AM – 12:17 PM
- कुलिक – 1:37 PM – 2:57 PM
- दुर्मुहूर्त – 12:38 PM – 01:21 PM और 02:46 PM – 03:28 PM
- वर्ज्यम् – 05:24 PM – 07:06 PM
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 