10 लाख रुपए हड़प लिए
सेक्टर-17 चंडीगढ़ में था दफ्तर
ब्याज पर उठाकर दिये पैसे
(अंबाला) हरियाणा के अंबाला में कनाडा भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए हड़प लिए। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद हुआ व्यक्ति को खुद के साथ हुई ठगी का एहसास। चेकिंग के दौरान टिकट को छोड़कर वीजा समेत अन्य सभी डॉक्यूमेंट फर्जी निकले। बलदेव नगर थाना पुलिस ने पंजाब निवासी 2 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला कैथल के गांव मंडवाल निवासी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी जनवरी 2022 में थाना पंजाब के गांव देवीगढ़ निवासी गुरप्रीत सिंह और मोगा निवासी कमल के साथ मुलाकात हुई थी। आरोपियों का सेक्टर-17 चंडीगढ़ में IG इमिग्रेशन के नाम से दफ्तर था।
कुलविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को पहले 3 लाख रुपए दे दिए, लेकिन उन्होंने वीजा नहीं दिया। आरोपियों ने 29 जून को फोन करके बकाया पेमेंट लेकर आने की बात कही। उसने आरोपियों को फिर 2 लाख रुपए दिए। यहां आरोपियों ने कनाडा की टिकट दी, लेकिन जब उसने जांच कराई तो टिकट नकली निकली तो आरोपियों ने कहा कि आपकी टिकट कैंसिल हो गई है इस तरह वाे गुमराह करते रहें। धमकी दी कि अगर समय पर पैसे नहीं दिए तो वीजा कैंसिल करवा दूंगा। उसने ब्याज पर पैसा उठा पांच लाख रुपए आरोपियों को दिए। आरोपियों ने उसे टिकट और वीजा दिया। जब वह एयरपोर्ट पहुंचा तो पता चला कि टिकट को छोड़कर उसके सारे डॉक्यूमेंट फर्जी हैं।

कहा था कि कनाडा जाने के लिए 12 लाख रुपए खर्च आएगा। 15 जून को दोनों ने उसे फोन करके बताया कि उसका वीजा लगा चुका है। 18 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ जग्गी सिटी सेंटर में उनसे मिला। यहां दोनों आरोपियों ने कहा कि पहले पैसे दो तभी वीजा दिखाएंगे।

akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 