जानें इन राशि वालों का कैसा बीतेगा आज का दिन
किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
मेष: मेष राशि वालो का यह सप्ताह आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। पराक्रम भाव में शनि देवता के बैठने के कारण आपका बिगड़ा हुआ काम भी बनेगा। जातक अपनी बुद्धिमता से आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। व्यापार की दृष्टी से इस सप्ताह यात्राओं से लाभ प्राप्त हो सकता है।वृषभ साप्ताहिक राशिफल
वृषभ: वृषभ राशि वालो के लिए यह सप्ताह तनाव पूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ भी अन बन हो सकती है। घर में कलेश का वातावरण रह सकता है, सतर्कता बरते। गलत कार्यो में अपनी ऊर्जा व्यर्थ ना करे अन्यथा परेशानी में फस सकते है।
मिथुन: मिथुन राशि वालो को इस सप्ताह वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ को अनदेखा ना करे। नजदीकी रिश्तेदार से अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकते है। इस सप्ताह शेयर मार्केट या गोल्ड में इन्वेस्टमेंट करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
कर्क : कर्क राशि वालो का यह सप्ताह सामान्य निकलेगा। चंद्रमा और केतु के बारहवें भाव में होने के कारण यात्राएं तकलीफमय होइंगी इसलिए सलाह दी जाती है की अनावश्यक यात्राए ना करे। कोई पुराने मित्र से संपर्क होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह: सिंह राशि वालो का यह सप्ताह खुशियों भरा रहेगा। पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ नोक झोंक होती रहेगी। धार्मिक यात्राओं के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
कन्या: कन्या राशि वालो के लिए यह सप्ताह मिला जुला फल देने वाला रहेगा। इस सप्ताह मन विचलित रहेगा कोई भी कार्य में मन नहीं लगेगा। नकारात्मक ख्याल मन में आ सकते है सलाह दी जाती है की आध्यात्म की तरफ रुचि ले।
तुला : तुला राशि वालो के लिए यह सप्ताह तनावपूर्ण रह सकता है, आलस के कारण बने हुए काम बिगड़ेंगे। धन का व्यय अत्यधिक होगा। जातक मनोरंजन में समय अधिक व्यतीत करेंगे। सलाह दी जाती है की जरूरत अनुसार ही धन व्यय करे।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालो का इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ विवाद होसकता है। सुख सुविधा में कमी महसूस करेंगे। तनावमय वातावरण के कारण काम धंधे में मन नहीं लगेगा। सलाह दी जाती है की वाणी पर संयम रखे।
मकर: मकर राशि वालो का यह सप्ताह बहुत शानदार रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगो के लिए तरक्की मिलने के योग है, उच्च अधिकारियों के संपर्क में आयेंगे। जो जातक बेरोजगार है उन्हे इस सप्ताह सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह जातक में ऊर्जा भरपूर रहेगी।
कुंभ: कुंभ राशि वालो का यह सप्ताह बहुत रोमांचक रहेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा। पैत्रिक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होने के योग है। जातक को अपनी माता की सेवा करनी चाहिए और सुबह घर से निकलते वक्त माता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलना चाहिए।
धनु : इस सप्ताह जातक का झुकाव आध्यात्म की तरफ रहेगा। अच्छे उपदेश सुनना और सभी की मदद करना ऐसे आचरण को जातक अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा, घर में खुशियों का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। सलाह दी जाती है की क्रोध पर नियंत्रण रखे।मकर साप्ताहिक राशिफल
मीन: मीन राशि वालो का यह सप्ताह ज्ञान अर्जित करने वाला रहेगा। जातक अपने अंदर तेज और शुद्धता को महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन अध्यन में लगेगा। जो जातक नया व्यवसाय शुरू करना चाहते है उनके लिए यह सप्ताह वरदान साबित होगा।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 