जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
जानें पंचांग के पांच अंग तिथि
आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 4 Jan 2023: 4 जनवरी 2023, दिन बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। बुधवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से शाम 06:48 तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा शुक्ल और सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:31 से 01:51 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी
बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
4 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
- विक्रम संवत- 2079
- मास पूर्णिमांत- पौष
- पक्ष- शुक्ल
- दिन- बुधवार
- ऋतु- शिशिर
- नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
- करण- कौलव और तैतिल
- अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है
- सूर्योदय – 7:13 AM
- सूर्यास्त – 5:50 PM
- चन्द्रोदय – Jan 04 3:42 PM
- चन्द्रास्त – Jan 05 5:47 AM
4 जनवरी का अशुभ समय
- यम गण्ड – 8:32 AM – 9:52 AM
- कुलिक – 11:11 AM – 12:31 PM
- दुर्मुहूर्त – 12:10 PM – 12:52 PM
- वर्ज्यम् – 01:01 AM – 02:48 AM
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 