जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
जानें पंचांग के पांच अंग तिथि
आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 18 Januray 2023: 18 जनवरी 2023, दिन बुधवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शाम 4 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन षटतिला एकादशी का व्रत किया जाएगा। बुधवार को अनुराधा नक्षत्र शाम 05.22 तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से वृद्धि और ज्येष्ठा अनुराधा नक्षत्र होने से ध्रुव नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा अमृत सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:37 से 01:57 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी
बुधवार को शनि कुंभ राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में, सूर्य और शुक्र मकर राशि में, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
18 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
- विक्रम संवत- 2079
- मास पूर्णिमांत- माघ
- पक्ष- कृष्ण
- दिन- बुधवार
- ऋतु- शिशिर
- नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
- करण- बालव और कौलव
- सूर्योदय – 7:14 AM
- सूर्यास्त – 5:59 PM
- चन्द्रोदय – Jan 18 3:20 AM
- चन्द्रास्त – Jan 18 2:19 PM
- अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नही है।
18 जनवरी का अशुभ समय
- यम गण्ड – 8:34 AM – 9:55 AM
- कुलिक – 11:16 AM – 12:37 PM
- दुर्मुहूर्त – 12:15 PM – 12:58 PM
- वर्ज्यम् – 10:29 PM – 11:57 PM
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 