जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
जानें पंचांग के पांच अंग तिथि
आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 3 Feb 2023: 3 फरवरी 2023, दिन शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 07 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन भगवान विश्वकर्मा का जयंती पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से लुंब नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:18 से दोपहर 12:40 से तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार
शुक्रवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि में, बुध धनु राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
3 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
- विक्रम संवत- 2079
- मास पूर्णिमांत- माघ
- पक्ष- शुक्ल
- दिन- शुक्रवार
- ऋतु- शिशिर
- नक्षत्र- पुनर्वसु
- करण- तैतिल और गर
- सूर्योदय – 7:10 AM
- सूर्यास्त – 6:11 PM
- चन्द्रोदय – Feb 03 4:09 PM
- चन्द्रास्त – Feb 04 6:14 AM
- अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:02 PM
3 फरवरी का अशुभ समय
- यम गण्ड – 3:26 PM – 4:48 PM
- कुलिक – 8:32 AM – 9:55 AM
- दुर्मुहूर्त – 09:22 AM – 10:06 AM और 01:02 PM – 01:46 PM
- वर्ज्यम् – 07:47 PM – 09:35 PM
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 