बेंगलुरु से अलकायदा का संदिग्ध आरिफ गिरफ्तार
देश से भागने की फिराक में था आतंकी
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है आरिफ
नेशनल डेस्क: बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो से पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकी का नाम आरिफ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, वह ISIS और अलकायदा के संपर्क में था। आतंकी आरिफ सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए आतंकी संगठनों से संपर्क में था। आरिफ की गिरफ्तारी NIA और ISD ने की है।
संदिग्ध आतंकी आरिफ 2 साल से आतंकी संगठन अलकायदा के संपर्क में भी बना हुआ था। आरिफ IS में शामिल होना चाहता था। जिसके लिए यह देश से भागने की फिराक में था। आरिफ पहले ईरान जाना चाहता था। जिसके बाद वह ईरान से अफगानिस्तान जाने की कोशिश में था। जांच एजेंसी ने आरिफ के पास से लैपटॉप समेत कई संदिग्ध चीजें बरामद की हैं।
![]()
इसके पहले सात जनवरी को कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने हावड़ा के टिकियापारा इलाके से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। इनके आतंकी संगठन ISIS से जुड़े होने का शक है। NIA की लिस्ट में ये दोनों शामिल थे। पकड़े गए आतंकियों में से एक एमटेक इंजीनियर है।
ये दोनों सोशल मीडिया पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहे थे। इनका उद्देश्य लोगों को जिहादी गतिविधियों की ओर आकर्षित करने के लिए उनका ब्रेनवॉश करना है। ये युवाओं में राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को भड़काने के लिए विस्फोटों और हत्याओं दिखाते थे। दोनों आरोपी पाकिस्तान और पश्चिम एशिया में ISIS के पदाधिकारियों के संपर्क में थे। STF की एक टीम ने दोनों को टिकियापारा के आफताबुद्दीन मुंशी लेन स्थित उनके ठिकाने से दबोचा था। पकड़े गए आतंकियों के नाम मोहम्मद सद्दाम (28) और सैयद अहमद (30) हैं। सद्दाम काफी पढ़ा-लिखा है। इनके पास से एक लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

आपको बता दें कि आरोपी आरिफ को सुरक्षा एजेंसियों ने बेंगलुरु में उसके थानिसंद्रा आवास से उठाया। एजेंसियों ने उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों को जब्त करते हुए परिसर में छापा मारा था। पता चला है कि आरोपी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के जरिए पिछले दो साल से लगातार अलकायदा के संपर्क में था। वह डार्क वेब के जरिए अपने हैंडलर्स से भी संपर्क करता था जो ISIS और अलकायदा के ऑपरेटिव थे।

akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 