जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
जानें पंचांग के पांच अंग तिथि
आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 11 Jan 2023: 11 जनवरी 2023, दिन बुधवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 02.30 तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। बुधवार को मघा नक्षत्र सुबह 11.50 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले मघा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर दोपहर 12:34 से 1:54 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा सिंह राशि में, सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
11 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय – 7:14 AM
सूर्यास्त – 5:54 PM
चन्द्रोदय – Jan 11 9:46 PM
चन्द्रास्त – Jan 12 10:40 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।
11 जनवरी का अशुभ समय
- यम गण्ड – 8:34 AM – 9:54 AM
- कुलिक – 11:14 AM – 12:34 PM
- दुर्मुहूर्त – 12:13 PM – 12:55 PM
- वर्ज्यम् – 08:41 PM – 10:28 PM
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 