जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
जानें पंचांग के पांच अंग तिथि
आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 2 Januray 2023: 2 जनवरी 2023, दिन सोमवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन भर रहेगी। इसे पुत्रदा और वैकुंठ एकादशी के नाम से जाना जाता है। सोमवार को भरणी नक्षत्र दोपहर 02:23 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से चर और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल सुबह 08:31 से 09:51 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगा
सोमवार को चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
2 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
- विक्रम संवत- 2079
- मास पूर्णिमांत- पौष
- पक्ष- शुक्ल
- दिन- सोमवार
- ऋतु- शिशिर
- नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
- करण- वणिज और विष्टि
- सूर्योदय – 7:12 AM
- सूर्यास्त – 5:48 PM
- चन्द्रोदय – Jan 02 2:19 PM
- चन्द्रास्त – Jan 03 3:56 AM
2 जनवरी का अशुभ समय
- यम गण्ड – 11:11 AM – 12:30 PM
- कुलिक – 1:50 PM – 3:09 PM
- दुर्मुहूर्त – 12:51 PM – 01:34 PM और 02:59 PM – 03:41 PM
- वर्ज्यम् – 03:25 AM – 05:09 AM
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 