जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
जानें पंचांग के पांच अंग तिथि
आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 25 November 2022: 25 नवंबर 2022, दिन शुक्रवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा, वहीं सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10:53 से दोपहर 12:13 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी
शुक्रवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
25 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
- विक्रम संवत- 2079
- मास पूर्णिमांत- अगहन
- पक्ष- शुक्ल
- दिन- शुक्रवार
- ऋतु- हेमंत
- नक्षत्र- ज्येष्ठा
- करण- बालव और कौलव
- सूर्योदय – 6:51 AM
- सूर्यास्त – 5:36 PM
- चन्द्रोदय – Nov 25 8:08 AM
- चन्द्रास्त – Nov 25 6:56 PM
- अभिजीत मुहूर्त- 11:52 AM – 12:35 PM
25 नवंबर का अशुभ समय
- यम गण्ड – 2:55 PM – 4:15 PM
- कुलिक – 8:11 AM – 9:32 AM
- दुर्मुहूर्त – 09:00 AM – 09:43 AM और 12:35 PM – 01:18 PM
- वर्ज्यम् – 01:32 PM – 02:58 PM
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 