जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
जानें पंचांग के पांच अंग तिथि
आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Punchang 27 Nov 2022: इस बार 27 नवंबर, रविवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस वरद चतुर्थी भी कहते हैं। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश की पूजा के साथ-साथ चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी तरह की परेशानियां भी दूर होती हैं।
27 नवंबर का पंचांग
को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 12.38 तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल शाम 04:15 से 05:36 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी
शनिवार को चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
27 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
- विक्रम संवत- 2079
- मास पूर्णिमांत- अगहन
- पक्ष- शुक्ल
- दिन- रविवार
- ऋतु- हेमंत
- नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
- करण- विष्टि और बव
- सूर्योदय – 6:52 AM
- सूर्यास्त – 5:36 PM
- चन्द्रोदय – Nov 27 10:20 AM
- चन्द्रास्त – Nov 27 9:08 PM
- अभिजीत मुहूर्त- 11:52 AM – 12:35 PM
27 नवंबर का अशुभ समय
- यम गण्ड – 12:14 PM – 1:34 PM
- कुलिक – 2:55 PM – 4:15 PM
- दुर्मुहूर्त – 04:10 PM – 04:53 PM
- वर्ज्यम् – 07:55 PM – 09:22 PM
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 