जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
जानें पंचांग के पांच अंग तिथि
आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 29 December 2022: 29 दिसंबर 2022, दिन गुरुवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दिन भर रहेगी। गुरुवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 11:44 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुद्गर और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन व्यातीपात और वरीयान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 01:48 से 03:07 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी
गुरुवार को शुक्र ग्रह राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शनि स्थिति है। इस तरह मकर राशि में शुक्र-शनि की युति बनेगी। इस दिन चंद्रमा मीन राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
29 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
- विक्रम संवत- 2079
- मास पूर्णिमांत- पौष
- पक्ष- शुक्ल
- दिन- गुरुवार
- ऋतु- शिशिर
- नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद और उत्तरा भाद्रपद
- करण- गर, वणिज और विष्टि
- सूर्योदय – 7:11 AM
- सूर्यास्त – 5:46 PM
- चन्द्रोदय – Dec 29 12:00 PM
- चन्द्रास्त – Dec 30 12:13 AM
29 दिसंबर का अशुभ समय
- यम गण्ड – 7:11 AM – 8:30 AM
- कुलिक – 9:49 AM – 11:09 AM
- दुर्मुहूर्त – 10:42 AM – 11:25 AM, 02:56 PM – 03:39 PM
- वर्ज्यम् – 09:12 PM – 10:47 PM
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 