कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम की घोषणा
मनप्रीत सिंह को बनाया गया कप्तान
ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत को मिला मौका
खेल डेस्क: कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित की गई। आपको बता दें कि टोक्यो ओलिंपिक में टीम की कप्तानी मनप्रीत सिंह को सौंपी गई थी, जो एक बार फिर टीम की मेजबानी करेंगे।
हालांकि चार खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया गया है। अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर थापा ने चोट के बाद टीम में वापसी की है। टीम के डिफेंस, मिड फील्ड और फारवर्ड में अनुभव को तवज्जो दी गई है।
हरमनप्रीत को मिला मौका
इस टीम से ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह बाहर किए गए हैं। उन्होंने अपनी ड्रैग फ्लिक से दुनिया भर के गोलकीपर्स को मात दी है। हालांकि, रुपिंदर को बाहर रखने की वजह उनकी चोट बताई जा रही है।
रुपिंदर एशिया कप से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। जिस कारण उन्हें टूर्नामेंट भी छोड़ना पड़ा था। उनकी जगह ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को मौका दिया गया है। हरमनप्रीत ने FIH प्रो हॉकी लीग में सबसे ज्यादा गोल दागे हैं। उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।
भारत के मैच
- पहला : 31 जुलाई, भारत बनाम घाना : शाम 7:30 बजे।
- दूसरा : 1 अगस्त, भारत बनाम इंग्लैंड : शाम 7:30 बजे।
- तीसरा : 3 अगस्त, भारत बनाम कनाडा : शाम 7:30 बजे।
- चौथ : 4 अगस्त, भारत बनाम वेल्स : शाम 7:30 बजे।
भारतीय टीम के खिलाड़ी
- गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।
- डिफेंडर : वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह।
- मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, नीलाकांता शर्मा।
- फारवर्ड : मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 