मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में बड़ा हादसा
यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिरी
बस में 50 से ज्यादा लोग थे सवार
नेशनल डेस्क: मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में बड़ा हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिर गई है। हादसा सुबह पौने 10 बजे का बताया जा रहा है। बस में महिलाओं और बच्चों समेत 50 से ज्यादा लोग सवार थे। अब तक 13 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। जबकि 15 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं, 25 से 27 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना पर शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहत-बचाव का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि पन्द्रह लोगों को बचाया जा सका है।
संतुलन बिगड़ने के कारण नदी में गिरी कार
जानकारी के अनुसार यह हादसा आगरा-मुंबई हाईवे पर हुआ है। यह हाईवे इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से करीब 80 किलोमीटर की दूरी है। इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं, बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंची है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के खलघाट मे नर्मदा नदी में सवारियों से भरी एक बस के गिरने की दुखद जानकारी मिली है।
मैं सरकार व प्रशासन से माँग करता हूँ कि युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर लोगों को राहत पहुँचाने का काम किया जावे।
ईश्वर से सभी को सकुशल रखने की कामना करता हूँ।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 18, 2022
इस घटना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ ने कहा कि वे ईश्वर से सभी के सकुशल रखने की कामना करते हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि धार जिले में खलघाट में नर्मदा नदी में सवारियों से भरी एक बस के गिरने की दुखद जानकारी मिली है। मैं सरकार और प्रशासन से मांग करता हूं कि युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर लोगों को राहत प्रदान पहुंचाने का काम किया जा सके।
खलघाट की इस हृदय विदारक दुर्घटना ने हमारे कई अपनों को हमसे असमय छीन लिया।
हृदय दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है। दु:ख की इस घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के साथ हूं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें।
।। ॐ शांति ।। https://t.co/uVTAOIKnvw
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 18, 2022
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा है, ” खलघाट की इस हृदय विदारक दुर्घटना ने हमारे कई अपनों को हमसे असमय छीन लिया। हृदय दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है। दु:ख की इस घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के साथ हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें। ।। ॐ शांति ।।”
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 