यूपी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी में ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसे यूपी चुनाव से पहले बीएसपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि उपाध्याय 2019 से ही पार्टी से निलंबित चल रहे थे। वहीं चर्चा है कि वह भाजपा का दामन थाम सकते हैंं रामवीर उपाध्याय पांच बार विधायक रहे हैं और पिछली बीएसपी सरकार में वह ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री रह चुके हैं।
उपाध्याय का परिवार पहले ही भाजपा में शामिल
हालांकि उपाध्याय का परिवार पहले ही भाजपा का दामन थाम चुका है और कहा जा रहा है कि वह भी जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उपाध्याय पश्चिम उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण नेता माने जाते हैं और अलीगढ़ और हाथरथ के जिलों में उनका खासा प्रभाव है।
बसपा के लिए बड़ा झटका है उपाध्याय का जाना
रामवीर उपाध्याय का बीएसपी से जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि किसी दौर में उपाध्याय बीएसपी चीफ मायावती के करीबी माने जाते थे। वह सादाबाद से विधायक भी रहे हैं और वर्तमान में पार्टी के विधायक थे। हालांकि उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष है। उपाध्याय परिवार की अलीगढ़ और उसके आसपास के जिलों में पकड़ मानी जाती है।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 