दिल्ली में आज लोगों को मेट्रो सेवाओं में देरी का सामना करना पड़ा
दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन तकनीकी दिक्कतों के कारण हुई बाधित
मंडी हाउस और कालकाजी मंदिर के बीच करना पड़ रहा इंतजार
National Desk: राजधानी दिल्ली में आज सुबह लोगों को मेट्रो सेवाओं में देरी का सामना (Delhi Metro Delayed) करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन (Delhi Metro Violet Line) पर कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण सेवाएं बाधित हुई जिसके कारण इस रूट पर मेट्रो देरी से चल रही है। इस रूट पर यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन और कालकाजी मंदिर के बीच करना पड़ रहा है। बता दें दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट को हरियाणा के राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) को जोड़ती है। आज सुबह दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी कि वॉयलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ के बीच मेट्रो सेवाएं देरी से चल रही हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से वाइट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नहर सिंह बल्लभगढ़ के बीच मेट्रो की सेवा में हुई देरी का कारण सिग्नल में समस्या को बताया गया। इसी कारण से इस रूट पर काफी देर तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रही। कुछ समय तक ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस मामले पर जानकारी देते हुए डीएमआरसी की ओर से सुबह 10:00 बजे ट्वीट किया गया डीएमआरसी ने अपने ट्वीट में लिखा “वॉयलेट लाइन अपडेट, कश्मीरी गेट तथा राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ के बीच वॉयलेट लाइन पर सेवाओं में देरी है अन्य रूट पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।”
दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर शनिवार को सुबह के वक्त करीब 2 घंटे तक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रही हालांकि 2 घंटे बाद सिग्नल की समस्या को दूर के जाने के बाद दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर जानकारी दी की वायलेट लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से फिर से शुरू कर दी गई हैं।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़