मैनपुरी से डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीतर
घुराज शाक्य को बड़े अंतर से हराया
मुलायम सिंह से तिगुना ज्यादा वोट
प्रसपा का सपा में विलय
नेशनल डेस्क: समाजवादी पार्टी (समाजवादी Party) की प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने मैनपुरी लोकसभा सीट से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज शाक्य (Raghuraj Shakya) को 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया है।
डिंपल यादव की रिकॉर्ड जीत
मैनपुरी की लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हो गई थी। उनकी बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव उपचुनाव में सपा की ओर से मैदान में थी।

रघुराज शाक्य को हराया
डिंपल यादव को मैनपुरी में 618120 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 329659 वोट मिले हैं। डिंपल यादव को 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को मिले 94 हजार वोट के अंतर से जीत के तिगुना मार्जिन से विजय हासिल हुई है। डिंपल यादव पहले चरण से ही मैनपुरी की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही थीं।
प्रसपा का सपा में विलय
डिंपल यादव की जीत के बीच शिवपाल सिंह यादव ने सपा का दामन थाम लिया है। प्रसपा का सपा में विलय हो गया है। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने इसकी घोषणा की है।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 