56 साल की महिला की कोख में पल रही उसकी पोती
सरोगेट मदर बनने का लिया फैसला
नैंसी जल्द ही अपनी पोती को देगी जन्म
नेशनल डेस्क: 56 साल की महिला की कोख में उसकी पोती पल रही है। यब सुनने में बहुत अजीब लग रहा है, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। अपने दुनिया में कई तरह के अजूबे देखे और सुने होंगे। लेकिन इस बार एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल एक दादी की कोख में पोती पल रही है। जिसे देखने और सुनने के बाद हर कोई हैरान है।

सरोगेट मदर बनने का लिया फैसला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के उताह की रहने वाली 56 साल की नैंसी के गर्भ में 32 साल के बेटे जेफ और 30 साल की बहू कैम्ब्रिया का बच्चा पल रहा है। वह अपने बेटे और बहू के लिए एक सरोगेट मदर बनने का फैसला लिया है। नवंबर में उनके घर में एक मेहमान आने वाला है। नैंसी जल्द ही अपनी पोती को जन्म देगी।

56 साल की नैंसी बिल्कुल ठीक है: डॉक्टर
डॉक्टरों के अनुसार 56 साल की नैंसी बिल्कुल ठीक है। हालांकि उसकी यह पहली पोती नहीं है। इससे पहले भी उनके घर में 4 बच्चे हैं। इन सभी को उनकी बहू ने ही जन्म दिया है। हालांकि इससे पहले दोनों बार हुए जुड़वां बच्चों के दौरान उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिवार बढ़ाने की जिम्मेदारी अब खुद नैंसी ने उठाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि वह पहले 5 स्वस्थ बच्चों को जन्म दे चुकी है।

यह होती है सरोगेसी
सरोगेसी का विकल्प उन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है जो प्रजनन संबंधी मुद्दों, गर्भपात या जोखिम भरे गर्भावस्था के कारण गर्भ धारण नहीं कर सकतीं। सरोगेसी को आम भाषा में किराए की कोख भी कहा जाता है, यानी बच्चा पैदा करने के लिए जब कोई कपल किसी दूसरी महिला की कोख किराए पर लेता है, तो इस प्रक्रिया को सरोगेसी कहा जाता है। यानी सरोगेसी में कोई महिला अपने या फिर डोनर के एग्स के जरिए किसी दूसरे कपल के लिए प्रेग्नेंट होती है। अपने पेट में दूसरे का बच्चा पालने वाली महिला को सरोगेट मदर कहा जाता है।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 