कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का निधन
मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया
सीएम बसवराज बोम्मई समेत कई नेताओं ने शोक जताया
नेशनल डेस्क: कर्नाटक के वन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार को बेंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात करीब 10 बजे डॉलर्स कॉलोनी स्थित उनके आवास पर कट्टी को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एमएस रमैया अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ಅರಣ್ಯ ಸಚಿವ, ನನ್ನ ಆಪ್ತ ಸಹೋದ್ಯೋಗಿ ಶ್ರೀ ಉಮೇಶ್ ಕತ್ತಿ ಅವರ ಅಕಾಲಿಕ ನಿಧನದಿಂದ ತೀವ್ರ ದುಃಖಿತನಾಗಿದ್ದೇನೆ. ಅವರ ನಿಧನದಿಂದ ರಾಜ್ಯ ಓರ್ವ ನುರಿತ ಮುತ್ಸದ್ಧಿ,ಕ್ರಿಯಾಶೀಲ ಮುಖಂಡ ಹಾಗೂ ನಿಷ್ಠಾವಂತ ಜನಸೇವಕನನ್ನು ಕಳೆದುಕೊಂಡಿದೆ. ಅವರ ಅಗಲಿಕೆಯ ದುಃಖವನ್ನು ಸಹಿಸುವ ಶಕ್ತಿಯನ್ನು ಆ ಭಗವಂತ ಅವರ ಕುಟುಂಬಕ್ಕೆ ನೀಡಲಿ ಎಂದು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇನೆ pic.twitter.com/tcfNlw9Cdr
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) September 6, 2022
सीएम ने जताया दुख
उनकी मौत पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दुख जताया है। सीएम बोम्मई ने ट्वीट किया- ”मेरे करीबी सहयोगी कर्नाटक के वन मंत्री उमेश कट्टी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से राज्य ने एक कुशल राजनयिक, सक्रीय नेता और वफादार लोक सेवक खो दिया है।” उमेश कट्टी बसवराज बोम्मई सरकार में दो विभागों वन-खाद और नागरिक आपूर्ति को संभाल रहे थे।
ಆಹಾರ ಮತ್ತು ನಾಗರೀಕ ಸರಬರಾಜು ಇಲಾಖೆ ಸಚಿವರಾದ ಉಮೇಶ್ ಕತ್ತಿ ಅವರ ನಿಧನದಿಂದ ತೀವ್ರ ದುಃಖಿತನಾಗಿದ್ದೇನೆ.
ಮೃತರ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಚಿರಶಾಂತಿ ಸಿಗಲಿ, ಅವರ ಅಗಲಿಕೆಯ ದುಃಖ ಭರಿಸುವ ಶಕ್ತಿಯನ್ನು ಕುಟುಂಬವರ್ಗಕ್ಕೆ ದೇವರು ಕರುಣಿಸಲಿ ಎಂದು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇನೆ. pic.twitter.com/BcluGlfsp9
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) September 6, 2022
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भी जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भी कट्टी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- ”खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 