यूपी डेस्क: पश्चिमी यूपी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है। वहीं सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. इतना ही नहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई राज्यों का मिनिमम टेंपरेचर 9 डिग्री के भी नीचे दर्ज किया गया है. इसके साथ, अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है।
लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा प्रदेश रहा
जानकारी के मुताबिक, लगातार दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। शाहजहांपुर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पाया गया। बीते गुरुवार भी सबसे कम टेंपरेचर यूपी के ही कुछ हिस्सों का था, जो लगभग 4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, पूर्वी इलाकों में भी कोहरे का कहर देकने को मिला।
नोएडा में मिनिमम टेंपरेचर 8 डिग्री दर्ज किया गया
प्रयागराज में आज मिनिमम टेंपरेचर 13 डिग्री तो मैक्सिमम 24 डिग्री रह सकता है। बरेली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री रहने का आशंका जताई जा रही है। नोएडा में आज मिनिमम टेंपरेचर 8 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, मैक्सिमम टेंपरेचर 22 डिग्री तक जाने की संभावना है। वाराणसी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री है। कानपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तो अधिकतम 24 डिग्री रहने के आसार हैं।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 