लखनऊ में रिटायर्ड टीचर को उन्हीं के पालतू पिटबुल डॉग
पालतू पिटबुल डॉग ने अपने मालिक का बुरी तरह से नोंच
महिला के शरीर पर थे 12 गहरे जख्म
यूपी डेस्क: आजकल लोगों में पालतू कुत्ते रखने का शौक बढ़ता जा रहा है। लेकिन कुल दिनों कुत्तों के द्वारा किए हमले के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। जहां एक रिटायर्ड टीचर को उन्हीं के पालतू पिटबुल डॉग ने बुरी तरह से नोंच कर मार डाला और बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

महिला के शरीर पर थे 12 गहरे जख्म
जानकारी के अनुसार ये घटना राजधानी के कैसरबाग थाना क्षेत्र की है। रिटायर 80 वर्षीय शिक्षिका सुशीला त्रिपाठी पर उनके पालतू पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने इस तरह काटा था कि महिला के शरीर से मांस तक अलग हो गया था। उस दौरान महिला घर में अकेली थी। उसका जिम ट्रेनर बेटा अमित त्रिपाठी जिम गया हुआ था। महिला के पति रामनारायण त्रिपाठी की मृत्यु 2015 में ही हो चुकी थी। सुशीला के घर में पिटबुल नस्ल के दो कुत्ते पाले हुए हैं।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह कुत्ते ने उनपर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला के शरीर पर 12 गहरे ज़ख्म के निशान मिले हैं। बताया जाता है कि पिटबुल नस्ल के कुत्ते अन्य कुत्तों के मुकाबले अधिक आक्रमक होते हैं।

अमेरिका समेत 41 देशों में बैन है पिटबुल
बता दें कि खतरनाक डॉग पिटबुल पर अमेरिका समेत 40 देशों में बैन है, मगर लखनऊ में आसानी से बिक रहा है। पिट बुल नस्ल के कुत्ते वर्ल्ड में सबसे ज्यादा आक्रामक माने जाते हैं। कई देशों में पिटबुल प्रजाति के कुत्ते को रिहायशी इलाकों में पालने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। एक्सपर्ट के मुताबिक, पिट बुल प्रजाति के कुत्ते किसी व्यक्ति या जानवर को कब्जे में लेने पर ये अपने जबड़ों को लॉक कर लेते हैं, जिसे छुड़ा पाना आसान नहीं होता।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 