अंक ज्योतिष भविष्य के बारे में जानने की एक विद्या है। आज के दौर में इसका महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस ज्योतिष विद्या में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है।
कहते हैं किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख के नंबर से उस व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के हर पहलू के बारे में जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे मूलांक की लड़कियों के बारे में जो पिता के लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली मानी जाती हैं।
जिन लड़कियों की बर्थ डेट 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये बुद्धिमान, दृढ़ निश्चयी, कर्मठी, मेहनती और स्वाभिमानी होती हैं।
ये एक बार किसी काम को करने की सोच लेती हैं तो उसके करके ही मानती हैं। मेहनत करके ये करियर में ऊंचा मुकाम हासिल कर लेती हैं। ये जल्दी से हार नहीं मानती।
ये सबकुछ अपने दम पर करना चाहती हैं। इन्हें किसी का सहयोग लेना पसंद नहीं होता। ये अपने बारे में जरा सी भी निंदा बर्दाश्त नहीं कर पाती।
यह भी पढ़े, अक्षय तृतीया कब है? क्या है मुहुर्त, पूजा विधि व मंत्र
इनके दोस्त काफी होते हैं। क्योंकि ये पल भर में किसी को भी अपना दीवाना बना लेती हैं। इनका नेचर शीघ्र घुलने-मिलने वाला होता है। ये साहसी और निडर होती हैं। इनके अंदर भरपूर मात्रा में आत्मविश्वास भरा होता है। ये अपने किस्मत से ज्यादा कर्मों पर भरोसा करती हैं। करियर में ये काफी ऊंच मुकाम हासिल ककती हैं। इन्हें हर जगह खूब सम्मान प्राप्त होता है।
ये जिद्दी और जुनूनी होती हैं। अगर एक बार किसी चीज की जिद्द पकड़ लेती हैं तो इन्हें कोई नहीं हिला सकता।
इस मूलांक की लड़कियां अत्याधिक महत्वाकांक्षी होती हैं। ये शुरू से ही ऊंचे सपने देखती हैं और हमेशा अपनी अलग पहचान बनाने में लगी रहती हैं। ये अपने लिए तो लकी होती ही हैं साथ ही अपने पिता और घर-परिवार के लोगों के लिए भी लकी मानी जाती हैं। ये जहां रहती हैं वहां धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 