आज पंजाब सीएम भगवंत मान अपने मंत्रिमंडल का करेंगे विस्तार
पंजाब में भगवंत मान सरकार के 100 दिन पूरे
मंत्रिमंडल विस्तार में 5 नए मंत्रियो की एंट्री हो सकती
नेशनल डेस्क: पंजाब में भगवंत मान सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं, ऐसे में आज पंजाब सीएम भगवंत मान अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में 5 नए मंत्रियो की एंट्री हो सकती है,जिसमें महिला विधायक भी शामिल होंगी। आपको बता दें कि इन नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शाम पांच बजे पंजाब राजभवन में होगा।
पंजाब कैबिनेट विस्तार में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों के नामों का अभीतक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार की चर्चा को लेकर ही सीएम भगवंत मान पिछले हफ्ते आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली पहुंचे थे और वहां इस चर्चा में मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई है।
हालांकि, विपरीत इसके सीएम मान ने इस सवाल के जवाब में कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक में कैबिनेट विस्तार के बारे में कोई भी चर्चा होने से इनकार किया है।
कौन कौन बन सकता है मंत्री?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन के नाम पर लग सकती है मुहर
- पहला नाम डॉ. इंदरबीर सिंह का है जो अमृतसर दक्षिण से विधायक है।
- दूसरा नाम अमन अरोड़ा का है जो संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार विधायक चुनकर आए हैं।
- तीसरा नाम फौजा सिंह सरारी का है सरारी गुरू हर सहाय से विधायक हैं।
- चौथा नाम चेतन सिंह जोड़ामाजरा जो कि पटियाला से विधायक हैं।
- पांचवा नाम अनमोल गगन मान का है जो खरड़ से विधायक हैं।
फिलहाल भगवंत मान कैबिनेट में 9 मंत्री
आपको बता दें कि शुरुआती तौर पर पंजाब कैबिनेट में फिलहाल सिर्फ 9 मंत्री शामिल हैं। इस विस्तार के बाद मान मंत्रिमंडल में सीएम मान समेत मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो जाएगी।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 