पैरोल पर बाहर आए राम रहीम
राम रहीम ने लगाया ऑनलाइन सत्संग
सत्संग में भाजपा के सांसद और विधायक भी जुड़े
Ram Rahim Payroll. हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर बाहर आ चुका है। जेल से बाहर आते ही उसने अपनी गतिविधियां शुरू कर दी है। हत्या और रेप जैसे गंभीर किस्म के अपराधों का दोषी राम रहीम ऑनलाइन सत्संग कर रहा है। इसमें उनके अनुयायी तो शामिल हो ही रहे हैं। हरियाणा सरकार के शीर्ष अधिकारी और बीजेपी के सांसद-विधायक भी शरीक हो रहे हैं।
राम रहीम के सत्संग में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी कृष्ण बेदी और राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार पहुंचे। दोनों ने राम रहीम से अकेले में मुलाकात की। मुलाकात पर सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री के ओएसडी ने कहा कि 3 फरवरी को नरवाना में होने वाले संत रविदास जयंती समारोह का न्योता देने आए हैं।
राम रहीम से आर्शीवाद लेने वाले भाजपा नेता
पैरोल पर बाहर आए राम रहीम से आर्शीवाद लेने वाले भाजपा नेताओं में अंबाला सिटी से विधायक असीम गोयल, गुहला चीका से विधायक कुलवंत बाजीगर की बहू, राई से विधायक मोहन लाल, नगर पालिका चेयरपर्सन रेखा रानी, टोहाना नगर परिषद चेयरमैन नरेंश बंसल समेत दो दर्जन नेता पहुंचे।
वहीं, डेरा प्रमुख से मिलने वालों में अधिकारियों की जमात भी शामिल है। एसडीएम बराडा बिजेंद्र सिंह के अलावा कई अन्य अधिकारी ने राम रहीम के दरबार में हाजिरी लगाई।

राम रहीम ने सोमवार को अपने डेरे में एक जन्मदिन कार्यक्रम के मौके पर तलवार से केक काटा। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, सोमवार को डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम का जन्मदिन था। राम रहीम ने उसी को अपनी गद्दी सौंपी है।
स्वाति मालीवाल ने साधा निशाना
राम रहीम से भाजपा नेताओं की मुलाकात पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने निशाना साधा है। स्वाती ने ट्वीट कर लिखा, फिर से रेपिस्ट और खूनी पाखंडी राम रहीम का तमाशा शुरू। हरियाणा CM के OSD & राज्यसभा सांसद ने फ़र्ज़ी बाबा के दरबार में हाजरी लगायी। खट्टर साहब सिर्फ़ बोलने से काम नहीं चलेगा कि आपका इसमें कोई लेना देना नहीं। खुलके अपना स्टैंड बताओ – रेपिस्ट के साथ हो या महिलाओं के ?
फिर से रेपिस्ट और खूनी पाखंडी राम रहीम का तमाशा शुरू। हरियाणा CM @mlkhattar जी के OSD & राज्यसभा सांसद ने फ़र्ज़ी बाबा के दरबार में हाजरी लगायी। खट्टर साहब सिर्फ़ बोलने से काम नहीं चलेगा कि आपका इसमें कोई लेना देना नहीं। खुलके अपना स्टैंड बताओ – रेपिस्ट के साथ हो या महिलाओं के ? pic.twitter.com/4vWBPXK0g1
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 23, 2023
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 