नोबेल विजेताओं ने की पुतिन की आलोचना
नोबेल विजेताओं ने युद्ध को बताया पागलपन
यूक्रेन-रूस के बीच जंग जारी
इंटरनेशनल डेस्क: यूक्रेनी और रूसी नोबेल शांति विजेताओं (Nobel Peace Prize Winner) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की आलोचना की है। नोबेल शांति विजेताओं ने जंग को “पागलपलन और आपराधिक” बताया है।

ये भी पढ़ें: MCD चुनाव में हार के बाद आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा
नोबेल विजेताओं ने की आलोचना
रूस और यूक्रेन के बीच इसी साल 24 फरवरी से जंग चल रही है। दोंनों ही देश युद्ध में पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। रूस यूक्रेन पर घातक हमला कर रहा है वहीं, यूक्रेन (Ukraine) भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इस जंग के लिए दुनिया के कई देश रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की है। अब नोबेल विजेताओं ने भी पुतिन की लताड़ लगाई है।

CCL ने की आलोचना
जेल में बंद बेलारूसी अधिकारों के अधिवक्ता एलेस बालियात्स्की, रूसी संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (CCL) को नोबेल समिति ने अधिनायकवाद के विरोध में “मानवाधिकार, लोकतंत्र और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व” के लिए सम्मानित किया है। सीसीएल के प्रमुख ऑलेक्ज़ेंड्रा मत्वीचुक ने कहा कि यूक्रेन के लोग दुनिया में सबसे अधिक शांति चाहते हैं, लेकिन जिस देश पर हमला हो रहा है वह हथियार डाल कर शांति नहीं हासिल कर सकता है। 2007 में सीसीएल की स्थापना हुई थी।

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन को आयरलैंड से आया ऑफर, संजू ने ठुकराया प्रस्ताव
अपराधों का दस्तावेजीकरण
CCL ने यूक्रेन में रूसी सैनिकों के कथित रूप से किए गए युद्ध अपराधों का दस्तावेजीकरण किया है। जिसमें आवासीय भवनों, चर्चों, स्कूलों और अस्पतालों की गोलाबारी, निकासी गलियारों पर बमबारी, लोगों का जबरन विस्थापन और यातनाएं शामिल हैं।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 