Breaking News

UP News: बलिया में महिला ग्राम प्रधान की गांव के दबंगो ने पीटा, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

  • बलिया में महिला ग्राम प्रधान की गांव के दबंगों ने पीटा

  • पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

  • महिला प्रधान की पिटाई का वीडियो वायरल

यूपी डेस्क: बलिया में एक महिला ग्राम प्रधान की गांव के ही दबंगो ने पिटाई की। महिला प्रधान की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो बीते बुधवार की शाम का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो फेफना थाना क्षेत्र के आराजी माफी सागरपाली का बताया जा रहा है। जिसमें चार-पांच महिलाएं ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स बार-बार कहा रहा है कि देखिए ये लोग महिला ग्राम प्रधान को मार रही हैं।

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मारपीट और छिनैती की धारा में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और एक अभीयुक्त कि गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

महिला ग्राम प्रधान कमलावती देवी ने लगाया आरोप
महिला ग्राम प्रधान कमलावती देवी का आरोप है कि गांव के दबंग जय नारायण सिंह भोला सिंह, कृष्णा उर्फ बिट्टू , रचना सिंह उर्फ सरस्वती द्वारा उनके घर मे निर्माण कराया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया गया।

पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार: SP
पुलिस उपाधीक्षक बलिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में रचना सिंह, कृष्णा और भोला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जय नारायण की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आप को बता दें कि इन्ही दबंगो द्वारा बीते 15 अगस्त को झंडारोहण को लेकर भी इसी महिला प्रधान को मारा पीटा गया था और कमलावती देवी के साथ इन दबंगो द्वारा की गई यह दूसरी घटना है।

About News Desk

Check Also

जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, ‘भाजपा भगाओ देश बचाओ’ का लिया संकल्प

बापू भवन टाउन हॉल में सैकड़ों ने लिया “भाजपा भगाओ देश बचाओ” का संकल्प  यूपी …