लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला
चौराहों और पार्कों के बदले नाम
यूपी डेस्क: लखनऊ नगर निगम ने एक ब़ड़ा फैसला लेते हुए एक दर्जन से अधिक चौराहों और पार्क का नाम बदल दिया है। आज नगर निगम ने कई और पार्कों और चौराहों का नाम बदला गया है। जिन पार्कों और चौराहों के नाम बदले गए हैं, वो इस प्रकार हैं –
- बर्लिंगटन चौराहा अब से ‘अशोक सिंहल चौराहा’ कहलाएगा।
- सर्वोदय नगर स्थित द्वार का नामकरण ‘स्वतंत्रवीर विनायक दामोदर सावरकर द्वार’ किया गया।
- सिकंदराबाद चौराहा वीरांगना उदादेवी वार्ड के नाम से जाना जाएगा।
- मिल एरिया पुलिस चौकी से मीना बेकरी चौराहा का नामकरण इंडियन शिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर के नाम से किया गया।
- विराम खण्ड राम भवन चौराहा का नामकरण ‘अमर शहीद मेजर कमल कालिया चौराहा’ किया गया।
- संजय गांधीपुरम चौराहे का नाम चन्द्रशेखर आजाद चौराहा किया गया।
- आलमबाद के टेढ़ी पुलिया तिराहे का नामकरण ‘ खालसा चौक’ किया गया।
- सरोजनीनगर के आजाद नगर कॉलोनी में पार्क का नाम स्वतंत्रता सेनानी ‘मंगल पांडे पार्क’ किया गया।
- राजाजीपुरम स्थित मिनी स्टेडियम का नाम पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव स्टेडियम के नाम पर किया गया।
- लालबाग स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा के पास स्थित चौराहे का नामकरण ‘सुहेलदेव राजभर तिराहा’ किया गया।
- पिकेडैली होटल कानपुर रोड से आशियाना पॉवर हाउस मार्ग तक का नामकरण ‘ दिगंबर जैन मंदिर’ किया गया।
- निराला नगर लाल कॉलोनी स्थित तिकोनिया पार्क का नाम जनसंघ के संस्थापक ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ के नाम पर किया गया। साथ ही पार्क में उनकी प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
- आशियाना स्थित दर्शन सिंह के घर के सामने पार्क का नाम ‘गुरू नानक पार्क’ किया गया।
- आशियाना स्थित संतोष त्रिपाठी के घर के सामने पार्क का नाम ‘सरदार उधम सिंह पार्क’ किया गया।
- एमएमडी/253 के सामने स्थित पार्क का नामकरण ‘दशमेश पार्क’ किया गया।
- मोहन भोग चौराहे से कोठारी बंधु तक सड़क का नामकरण ‘कल्याणेश्वर हनुमान मंदिर मार्ग’ किया गया।
बता दें कि पिछले साल भी नगर निगम ने लखनई के कई सड़कों और चौराहों के नाम बदले थे। आचार्य नरेंद्र देव वार्ड स्थित नैपियर रोड पार्क -1 का नाम पूर्व राज्यपाल और लखनऊ के सांसद रह चुके स्वर्गीय लालजी टंडन के नाम पर रखा गया था।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 