तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म
महिला के 6 साल के बेटे को बेचा
फरार तांत्रिक की खोज कर रही है पुलिस
नेशनल डेस्क: मेरठ में रहने वाली 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह हादसा मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुआ है, दरअसल पीड़ित महिला अपने बीमार बेटे को तांत्रिक के पास दिखाने ले गई थी। पीड़िता ने तांत्रिक पर उसके 6 वर्ष के बेटे को बेचने और महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आगे बताया कि उसके बेटे की काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी।और उसे किसी ने कहा था कि उसके बेटे पर ऊपरी असर है, और उसने उसे शौकीन गार्डन में रहने वाले एक तांत्रिक का पता दिया। और महिला वहीं तांत्रिक से मिलने गई।

महिला ने यह भी बताया कि तांत्रिक ने उसके बेटे के साथ-साथ उसके ऊपर भी असर होने की बात कही। तांत्रिक ने दोनों के इलाज करने की बात कही और महिला को अपनी तंत्र विधियों से बेहोश कर दिया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। तांत्रिक ने पीड़िता को कई दिनों तक अपने कमरे में बंद कर के रखा था। और उसके बेटे को भी किसी को बेच दिया। हालांकि पीड़िता ने अपने आप को किसी तरह से वहां से निकाल लिया और पुलिस के पास जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस महिला के आरोप पर तांत्रिक को गिरफ्तार करने पहुंची लेकिन तांत्रिक फरार हो गया था। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 