महिलाओं ने तय किया प्रयागराज से सीतामढ़ी का सफर
65 किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगो को किया जागरूक
महिलाओ और युवतियों को ‘साइकिलिंग’ के लिए प्रेरित किया
Up desk: जन भागीदारी की भावना से आज़ादी के 75 साल एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. इसी उपलक्ष में “प्रयागराज पेसर्स ” जो एक विशिष्ट महिला फिटनेस ग्रुप है उन्होंने प्रयागराज से सीतामढ़ी का सफर (65 किलोमीटर ) साइकिल द्वारा तय किया।

वहीं उन्होंने इसके ज़रिये, महिलाओ और युवतियों को ‘लम्बी दूरी कि साइकिलिंग ‘ के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा साइकिल चलाना जितना ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ के लिए लाभकारी है, उतना ही हमारे पर्यावरण के लिए भी। इस अभियान में कुल 9 महिलाएं शामिल हुईं। इसमें डॉ. ऋतु जैन, डॉ अमिता गुप्ता, डॉ सुधा यादव, डॉ. मोना दुबे, डॉ. सुमिता परमार, श्रीमती नीलू शुक्ला, रागिनी चंदेल, सीमा द्विवेदी और सोनल गुप्ता मौजूद रहीं।
बता दें कि इस ग्रुप के सदस्य पहले भी कई बार आवाम को जागरूक करने के लिए अनेकों गतिविधियों में शामिल हुए है। जैसे ‘डायबिटीज और कैंसर अवेयरनेस ‘ रैली। एक आज़ाद एवं समृद्ध देश की पहचान देश कि निडर व सशक्त नारी होती हैं और प्रयागराज पेसर्स इसका जीता जागता उदाहरण हैं.महिलाओं ने कहा की वह लोगो को इससे जागरूक कर रह रही हैं। साइकिल चलाने से उनका शारीरिक हेल्थ भी ठीक रहता है।

महिलाओं का कहना है कि उनका ये प्रोग्राम लोगों को जागरूक करने के लिए था और महिलाओं को शासकतीकरण बनाने के लिए था। हम महिलाओं को बताना चाहते है कि महिलाएं भी वह सब काम कर सकती हैं, जो पुरुष कर सकते है। कोई भी महिला अपने आप को कमजोर न समझे। साइकिल चलाने से आपकी सेहत भी ठीक रहेगी और आपने फुर्ती भी जगी रही।
निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़