होंठो की बनावट से जानें व्यक्ति का नेचर
गुलाबी होंठ वाले होते है सपोर्टिव
गुस्सेल स्वभाव के होते है ये लोग
धर्म डेस्क : समुद्र शास्त्र में शरीर के हर अंगों की बनावट के बारे में पूर्ण रूप से वर्णन किया गया है। समुद्र शास्त्र के द्वारा आप किसी भी व्यक्ति के शरीर की बनावट के जरिए उसका स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में कई जानकारी हासिल कर सकते है। समुद्र शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति का चेहरा एक खुली किताब के तरह होता है। होठ चेहरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। होंठ ना सिर्फ आपको सुंदर बनाते है बल्कि आपके नेचर के बारे में भी कई राज खोलते हैं। तो आइए जाने होठो की बनावट से किसी भी व्यक्ति का स्वभाव –
गुलाबी होंठ

समुद्र शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों केहोंठो का गुलाबी रंग होता है उन्हें दुसरो की मदद करना अच्छा लगता है। ये शिक्षा के क्षेत्र में और हर कार्य में हमेशा अव्वल होते हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोगो का समाज में भी बहुत ही मान सम्मान हासिल होता हैं। ये लोग बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। अपने स्वभाव के चलते कई लोग इन्हें पसंद करने लगते हैं। साथ ही इन लोगों का पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहता है।
यह भी पढ़े :चाणक्य नीति: अगर बनना चाहते है धन कुबेर तो अपने हाथो से करें ये काम
उभरे हुए होंठ
जिन लोगों के होंठ उभरे हुए अथवा बड़े होते हैं, ऐसे लोगो को किसी तरह की लत लगने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे लोग खुद अपनी मदद करने के बजाय दूसरों की मदद लेने में विश्वास रखते हैं। इतना ही नहीं इनका पूरा जीवन काफी उतार चढ़ाव के साथ गुजरता है।
छोटे होंठ
जिन लोगों के होठ छोटे और पतले होते हैं समुद्र शास्त्र के मुताबिक, ऐसे लोग बहुत ही दिखावटी होते हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोग दूसरों को अपनी शान दिखाने में विश्वास रखते हैं। हालांकि, इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती। इनके पास खूब पैसा होता है। हालांकि, इनकी कुछ बुरी आदतों के कारण लोग इनसे दूरी बनाए रखते हैं।
मोटे होंठ

जिन लोगों के होंठ सामान्य से अधिक मोटे होते हैं यानी जिनके होंठ बाहर की तरफ लटके हुए होते हैं ऐसे लोगों को समाज में कम ही मान सम्मान मिलता है। ये जहां भी जाते हैं विवाद अपने साथ जुड़ जाता है। ऐसे लोगों का स्वभाव काफी जिद्दी होता है। ऐसे लोगों को दूसरों की चापलूसी करना ज्यादा पसंद होता है।
लाल रंग के होंठ

समुद्र शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के होंठो का लाल रंग होता है वह स्वभाव से काफी गुस्सेल होते हैं। हालांकि, ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों पर जल्दी भड़क उठते हैं। हालांकि, ये लोग काफी साहसी होते है। पढ़ाई लिखाई में भी ये लोग खूब माहिर होते हैं। ऐसे लोग अपने दम पर ही सब कुछ हासिल करते हैं फिर चाहे वो धन ही क्यों न हो।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 