उत्तर प्रदेश में दो लड़कियों के प्यार की ऐसी अनोखी कहानी
जिन्होंने कुदरत की रचना को दी चुनौती
प्यार के खुमार में एक लड़की ने अपना जेंडर में किया बदलाव
यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में दो लड़कियों के प्यार की ऐसी अनोखी कहानी, जिन्होंने कुदरत की रचना को चुनौती दे डाली। इस प्यार के खुमार में एक लड़की ने अपना जेंडर ही बदलाव दिया और वो लड़की से लड़का बन गई।
दरअसल ये प्यार की कहानी प्रयागराज के फाफामऊ की है, जहां बीते दिनों गंगापार इलाके में रहने वाली दो लड़कियों को एक दूसरे से प्यार हो गया, जब लड़कियों ने अपने अफेयर की बात घरवालों के सामने रखी तो उन्हें यह नागवार गुजरी।

परिजनों ने दोनों को खूब समझाया पर वो नहीं मानीं। प्यार में पागल एक लड़की ने तो अपना जेंडर तक बदलवाने की ठान ली, फिर प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल पहुंची और डॉक्टरों से परामर्श के बाद उसने अपने जेंडर चेंज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

लिंग परिवर्तन का सफल ऑपरेशन एसआरएन अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन की देखरेख में 14 जून को किया गया। इस ऑपरेशन से 20 वर्षीय स्नातक छात्रा पुरुष बन गई है। अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई है लेकिन हार्मोनल दवाइयां अभी चलती रहेंगी।

इस मामले में डॉक्टर मोहित जैन के मुताबिक, अब लड़की के पुरुष बनने की प्रक्रिया में केवल शारीरिक परिवर्तन ही नहीं होंगे, उसके हावभाव को भी बदला जाएगा. इसके अलावा, दाढ़ी-मूछें भी उगाई जाएंगी, जिसमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन थेरेपी दी जाएगी ताकि अंदर का पुरुषत्व जगाया जा सके।

लिंग परिवर्तन से संतान पैदा करने में सक्षम नहीं
डॉ. मोहित जैन ने बताया कि एसआरएन में लिंग परिवर्तन का यह सफल ऑपरेशन पहली बार किया गया। पूरी प्रक्रिया 18 माह में पूरी होगी। लिंग परिवर्तन के बाद दोनों साथ रह सकते हैं लेकिन संतान पैदा करने में सक्षम नहीं होंगे
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 