यूपी कांग्रेस चीफ बृजलाल खाबरी की ताजपोशी
सभी प्रांतीय अध्यक्ष भी आज ग्रहण करेंगे कार्यभार
पद संभालने के बाद राजनीतिक कार्यक्रम किए जाएंगे जारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी आज शनिवार को लखनऊ पार्टी कार्यालय में पद संभालेंगे। खाबरी के साथ ही सभी 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी अपनी-अपनी कुर्सी संभालेंगे। खाबरी के स्वागत के लिए जहां एक तरफ पार्टी कार्यालय को कार्यकर्ताओं ने सजाया है तो जालौन से अपने अध्यक्ष को लखनऊ तक लाने के लिए पार्टी ने 400 गाड़ियों के काफिले को तैयार किया है। उनके स्वागत के लिये लाखों की संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ की सीमा से ही जुट जाएंगे। यही नहीं पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जायेगा।
यह भी पढ़ें: UP News: लखनऊ में आज से इंडियन रोड कांग्रेस का अधिवेशन, केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

कांग्रेस नेतृत्व ने 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक अक्टूबर को दलित वर्ग से बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। वहीं, ब्राह्मण, मुस्लिम और ओबीसी का समीकरण बनाते हुए छह प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किए है। इनमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव व योगेश दीक्षित शामिल हैं। प्रवक्ता के अनुसार पदभार ग्रहण करने के बाद बृजलाल खबार पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष औपचारिक मुलाकात भी करेंगे। वहीं सभी 6 प्रांतीय अध्यक्षों का भी इस दौरान भव्य स्वागत किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में इन सभी के अपना पद संभालने के बाद राजनीतिक कार्यक्रम जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में संगठन को विस्तार देने के लिए नए लोगों को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यूपी कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। इससे पहले वह बीएसपी में कैडर के नेता हुआ करते थे। वह बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर भी रह चुके हैं। वह जालौन-गरौठा से सांसद भी रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने राज्यसभा सदस्य की जिम्मेदारी भी निभाई है। खाबरी 2016 तक बसपा में थे। 1999 में बसपा के टिकट पर ही खाबरी सांसद बने थे।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 8 Oct 2022: जानें इन राशि वालों का कैसा बीतेगा आज का दिन
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 