जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
जानें पंचांग के पांच अंग तिथि
आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Punchang 21 March 2023: बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। इसी दिन से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 का आरंभ होगा। चैत्र नवरात्रि भी इसी दिन से शुरू होगी। बुधवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 03.32 तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले उत्तरा भाद्रपद होने से लुंब और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। ग्रह नक्षत्रों के संयोग से बुधादित्य और गजकेसरी योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 12:34 से 2:04 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी
बुधवार को चंद्रमा, बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में और राहु व शुक्र मेष राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
22 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
- विक्रम संवत- 2079
- मास पूर्णिमांत- चैत्र
- पक्ष- शुक्ल
- दिन- बुधवार
- ऋतु- वसंत
- नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
- करण- किस्तुघ्न और बव
- सूर्योदय – 6:33 AM
- सूर्यास्त – 6:34 PM
- चन्द्रोदय – Mar 22 6:55 AM
- चन्द्रास्त – Mar 22 7:24 PM
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर आज नहीं है
22 मार्च का अशुभ समय
- यम गण्ड – 8:03 AM – 9:33 AM
- कुलिक – 11:03 AM – 12:34 PM
- दुर्मुहूर्त – 12:09 PM – 12:57 PM
- वर्ज्यम् – 02:50 AM – 04:20 AM
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 