गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या
प्रेमिका को भगाने में गया था जेल
जेल से छूटकर कर ली लव मैरिज
Up Desk: सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम जावन में गला रेतकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक अपनी प्रेमिका को भगाने के मामले में जेल गया था। जेल से छूटकर उसने लड़की से लवमैरिज कर ली थी मगर लड़की के परिजन नाराज थे। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने युवक की हत्या की गई है। लड़की के घर वाले गांव से फरार हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम जावन में राजा भैया कुशवाहा परिवार समेत रहता है। राजा भैया का परिवार खेतीबाड़ी करता है। उसने अपने खेत पर सब्जियां उगाई हुई थी। रविवार की सुबह राजा भैया का पुत्र करन कुशवाहा घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद घर के लोग खेत पर गए तो करन का शव खेत के पास पड़ा मिला। युवक के गले पर गहरा घाव था। इसके अलावा हाथ पर भी घाव थे। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। युवक विवाहिता था और उसकी चार बच्चियां है। घटना के समय पत्नी मायके गई हुई थी।

बताया जा रहा है कि करण कुशवाहा और मोहल्ले की नाबालिग लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। 2019 में करण कुशवाहा लड़की को भगाकर ले गया था। लड़की के परिवार ने केस दर्ज कराया था। करीब सवा साल बात पुलिस ने लड़की को बरामद कर करण कुशवाहा को जेल भेज दिया था। लड़की ने घर जाने से मना कर दिया था। तब उसे नारी निकेतन भेजा गया। करीब डेढ़ माह बाद करण जमानत पर जेल से बाहर आ गया। लड़की अब बालिग हुई तो करण ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। तीन माह पहले वह सकरार आकर करण के साथ घर पर रह रही थी। पिता राजा भैया का कहना है कि लव मैरिज के बाद लड़की के परिवार वाले रंजिश रखे हुए थे। धारदार हथियार से उसके बेटा की हत्या कर दी है। इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ टहरौली अरुण कुमार, सकरार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही हैं। इसके लिए पुलिस टीमें बनाई गई है।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 