यूपी विधानसभा का मानसून सत्र स्थगित
भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का निधन
शनिवार तक स्थगित हुई विधानसभा की कार्यवाही
देवरिया सीट से विधायक थे जन्मेजय सिंह
यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पूरी कैबिनेट ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सर्वदलीय बैठक में आज सदन की कार्यवाही को यहीं स्थगित करते हुए शनिवार को सत्र की कार्यवाही आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

बता दें, सत्र के पहले दिन गुरुवार को भी सदन के दिवंगत तीन पूर्व सदस्यों और कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले सरकार के दो मंत्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। आपको बता दें, आज सत्र के दूसरे दिन योगी सरकार ने 17 विधेयक को सदन में पेश करने की तैयारी की थी। इनमें सार्वजनिक और निजी संपत्ति अध्यादेश की क्षति की वसूली, गौ-हत्या रोकथाम (संशोधन) अध्यादेश और सार्वजनिक स्वास्थ्य और महामारी नियंत्रण अध्यादेश था।

विधायक जन्मेजय सिंह को गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 75 वर्ष के जन्मेजय सिंह ही हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उन्हें राममनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, यहीं उनकी इलाज के दौरान की ही मत्यु हो गई।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़