जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
जानें पंचांग के पांच अंग तिथि
आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 20 Januray 2023: शुक्रवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को मूल नक्षत्र दोपहर 12.40 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले मूल नक्षत्र होने से सुस्थिर और इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:16 से दोपहर 12:37 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी
शुक्रवार को चंद्रमा धनु राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य और शुक्र मकर राशि में, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
20 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
- विक्रम संवत- 2079
- मास पूर्णिमांत- माघ
- पक्ष- कृष्ण
- दिन- शुक्रवार
- ऋतु- शिशिर
- नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
- करण- वणिज और विष्टि
- सूर्योदय – 7:14 AM
- सूर्यास्त – 6:01 PM
- चन्द्रोदय – Jan 20 5:36 AM
- चन्द्रास्त – Jan 20 4:20 PM
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:15 से 12:58
20 जनवरी का अशुभ समय
- यम गण्ड – 3:19 PM – 4:40 PM
- कुलिक – 8:34 AM – 9:55 AM
- दुर्मुहूर्त – 09:23 AM – 10:06 AM और 12:59 PM – 01:42 PM
- वर्ज्यम् – 09:04 PM – 10:28 PM
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 