जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
जानें पंचांग के पांच अंग तिथि
आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 16 December 2022: 16 दिसंबर 2022, दिन शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन हनुमान अष्टमी और रुक्मिणी अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बनेगा। इसके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर राहू सुबह 11:02 से दोपहर 12:22 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी
शुक्रवार को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा, इस राशि में बुध और शुक्र पहले से ही स्थित है। वहीं चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। इस दिन राहु मेष राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
16 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
- विक्रम संवत- 2079
- मास पूर्णिमांत- पौष
- पक्ष- कृष्ण
- दिन- शुक्रवार
- ऋतु- हेमंत
- नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
- करण- बालव और कौलव
- सूर्योदय – 7:05 AM
- सूर्यास्त – 5:39 PM
- चन्द्रोदय – Dec 17 12:44 AM
- चन्द्रास्त – Dec 16 12:39 PM
- अभिजीत मुहूर्त- 12:00 PM – 12:42 PM
16 दिसंबर का अशुभ समय
- यम गण्ड – 3:01 PM – 4:20 PM
- कुलिक – 8:24 AM – 9:43 AM
- दुर्मुहूर्त – 09:12 AM – 09:54 AM और 12:43 PM – 01:25 PM
- वर्ज्यम् – 03:17 PM – 05:00 PM
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 