आजमगढ़ उपचुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका
सपा के पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान बीजेपी में शामिल
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
यूपी न्यूज: आजमगढ़ उपचुनाव से पहले सपा और अखिलेश यादव को बड़ा झटका मिला है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वे साल 2017 में आजमगढ़ के मेह नगर से विधायक चुने गए थे।
हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। सपा के पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान को यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 