कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना त्याग पत्र सौंपा
राजद प्रदेश अध्यक्ष ने की पुष्टि
नेशनल डेस्क: बिहार की नीतीश सरकार में कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बाद अब कृषि मंत्री बने सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है। इस बात की पुष्टि राजद प्रदेश अध्यक्ष व सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने भी की है। हालांकि अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है।
Bihar News: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जानकारी दी है। pic.twitter.com/zepOvSrX6G
— Shubh Narayan Pathak (@PathakSNarayan) October 2, 2022
अपने बयानों से चर्चा में आए थे सुधाकर सिंह
बता दें कि बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने हाल ही में तब खूब चर्चाओं में रहे थे जब उन्होंने अपने ही विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। राजद नेता ने तब विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने बयान दिया था कि उनके विभाग के सभी अधिकारी चोर हैं और इस विभाग के प्रमुख होने के नाते वह चोरों के मुखिया हैं।

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा था कि हमारे ऊपर भी और कई सरदार मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ये वही पुरानी सरकार है। इसके चाल चलन पुराने हैं। हम लोग तो कहीं कहीं हैं लेकिन जनता को लगातार सरकार को आगाह करना होगा। बता दें कि सुधाकर सिंह, कैमूर जिले के रामगढ़ से पहली बार विधायक बने हैं।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 