अमेरिका में बम चक्रवात का कहर
बम चक्रवात के कारण 18 लोगों की मौत
अमेरिका में 5200 उड़ानों को किया रद्द
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका में बम चक्रवात ने क्रिसमस पर तबाही बरसाई है। इस बम चक्रवात के कारण 18 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में 5200 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। विमान, रेल समेत परिवहन सेवाएं बाधित हो गई हैं। कई जगहों पर बर्फ में वाहन फंसे हुए हैं।

क्रिसमस से कुछ ही दिन पहले देश भर में चरम मौसम ने घरों और छुट्टियों की योजनाओं को बाधित कर दिया है। फ्लाइट ट्रैकिंग साइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, गुरुवार को लगभग 2,700 उड़ानें रद्द करने के बाद शुक्रवार को 5,934 उड़ानें रद्द कर दी गईं। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में 240 मिलियन से अधिक लोग सर्दियों के इस तूफान से प्रभावित हैं।

अमेरिका में तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी
पूरे अमेरिका में तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। देश की ऊर्जा व्यवस्था चरमरा गई है। तूफान से ट्रांसमिशन लाइनों को क्षति हुई है। 20 लाख से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई है। बता दें कि पूरे अमेरिका में हिमपात के साथ बर्फीली हवाएं चल रही हैं।
लाखों अमेरिकियों की क्रिसमस पर यात्रा योजना बाधित
दशकों के सबसे भयंकर तूफान के रूप में पहचाने जाने वाले इस चक्रवात ने लाखों अमेरिकियों की क्रिसमस पर यात्रा योजनाओं को बाधित कर दिया है। मौसम ने छुट्टियों की यात्रा को अस्तव्यस्त कर दिया, जिससे यात्रियों को साल के सबसे व्यस्त समय में देरी और यात्रा रद्दीकरण का सामना करना पड़ रहा है। कनाडा बार्डर के पास मोनटाना के हावरे में तापमान शून्य से 39 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।
ठंड की चपेट में 20 करोड़ लोग आए 20 करोड़ लोग
इसके अलावा कई उड़ानें रद कर दी गई हैं। हजारों अमेरिकी हवाईअड्डों पर फंसे हुए हैं। 20 करोड़ लोग यानि देश की लगभग 60 प्रतिशत आबादी कंपा देने वाली ठंड का सामना कर रही है।
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 