बीएसपी सुप्रीम मायावती की अपील
‘तिरंगा आन और शान की याद दिलाता है’
‘भारतीय मेहनतकश तिरंगा का सम्मान करता है’
लखनऊ: देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनात पार्टी जहां बड़े कार्यक्रम कर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा निकाल रही है। ऐसे में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के आयोजन को उल्लासपूर्वक मनाने की अपील की है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दो ट्वीट से 15 अगस्त को बेहतरीन ढंग से मनाने की अपील करने के साथ ही घरों पर तिरंगा झंडा भी लगाने को कहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग घरों पर तिरंगा झंडा लगाकर खुशी मनाइये। 15 अगस्त 2022 का दिन अंग्रेजों की गुलामी से आजादी का 75 वर्ष है।
यह भी पढ़ें: Bihar Political Crisis: नीतीश-भाजपा के रिश्तों में कई बार आई कड़वाहट, कई बार छूटा साथ, जानें
1. भारतीय तिरंगा झण्डा सभी को देश की आन व शान की याद दिलाता है तथा हर मेहनतकश भारतीय अपनी रोजी-रोटी की अनिवार्यता के कारण चाहे वो उसका प्रदर्शन नहीं कर पाता हो परन्तु वह राष्ट्रीय झण्डे का हमेशा दिल से जरूर सम्मान करता है।
(1/2)— Mayawati (@Mayawati) August 9, 2022
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया कि भारतीय तिरंगा झंडा सभी को देश की आन और शान की याद दिलाता है। हर मेहनतकश भारतीय अपनी रोजी-रोटी की अनिवार्यता के कारण चाहे वह उसका प्रदर्शन नहीं कर पाता हो, लेकिन वह राष्ट्रीय झंडे का हमेशा दिल से जरूर सम्मान करता है। वहीं मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि अब पूरा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के 75 वर्ष मना रहा है तो इस खास मौके पर सभी देशवासियों को अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर उन्हें अपनी खुशी का प्रदर्शन जरूर करना चाहिए। बीएसपी की ये अपील है।

इस साल 15 अगस्त को देश की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे है। इसके उपलक्ष्य में आजादी का जश्न देश भर में मनाया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी लगातार लोगों से आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की अपील कर रही है। हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सभी घरों में तिरंगा पहुंचाया जा रहा है। लोग अपने घर की छत पर यह तिरंगा लगाएंगे और गर्व महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें: बरेली में मोहर्रम के जुलूस में डीजे बजाने को लेकर पथराव, पुलिस ने हालात पर पाया काबू
akhabaarwala Hindi News, Breaking News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़ 